शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस डिफेंस (Reliance Defence) की आय बढ़ी, घाटा हुआ कम

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में रिलायंस डिफेंस (Reliance Defence) के घाटे में कमी आयी है।

कंपनी का घाटा 170.49 करोड़ रुपये से घट कर 116.29 करोड़ रुपये रह गया। इस अवधि में कंपनी की आमदनी में 73.92% की बढ़त हुई और यह 56.72 करोड़ रुपये बढ़ कर 98.65 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में रिलायंस डिफेंस का शेयर शुक्रवार को 1.55 रुपये या 2.74% की कमजोरी के साथ 55.05 रुपये पर बंद हुआ था। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 114.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 48.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!