शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा मोटर्स, ऐक्सिस बैंक, अरबिंदो फार्मा, रिलायंस कम्युनिकेशंस और सन टीवी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा मोटर्स, ऐक्सिस बैंक, अरबिंदो फार्मा, रिलायंस कम्युनिकेशंस और सन टीवी शामिल हैं।

कॉर्पोरेशन बैंक : बैंक का तिमाही लाभ 9.4% बढ़त के साथ 206.3 करोड़ रुपये रहा।
उत्तम शुगर : कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हुए 35.6 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में इस वर्ष की समान अवधि में 3.3 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
एनडीटीवी : कंपनी का तिमाही घाटा 17.19 करोड़ रुपये से बढ़ कर 17.22 करोड़ रुपये रहा।
कल्पतरु पावर : कंपनी का तिमाही लाभ 21.7% की बढ़त के साथ 57.8 करोड़ रुपये रहा।
रिलायंस कम्युनिकेशंस : रिलायंस कम्युनिकेशंस के तिमाही लाभ में 80% की गिरावट आयी है।
टाटा मोटर्स : कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हुए 1,740.2 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में इस वर्ष की समान अवधि में 848 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
अरबिंदो फार्मा : अरबिंदो फार्मा का तिमाही लाभ 453.5 करोड़ रुपये से 33.5% बढ़ कर 605.6 करोड़ रुपये रहा।
सन टीवी : सन टीवी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 22% की बढ़त के साथ 270.4 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
ऐक्सिस बैंक : ऐक्सिस बैंक सिप में 8% हिस्सेदारी को 2 करोड़ डॉलर में बेचेगा।
जीई पावर : जीई पावर को बीएचईएल से 180 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!