शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीई पावर (GE Power) को मिला 180 करोड़ रुपये का ठेका

जीई पावर (GE Power) को बीएचईएल से 180 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका तेलंगाना सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए 800 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल बॉयलर की दो इकाइयों की आपूर्ति के लिए मिला है। इन दोनों की इकाइयों की शुरुआत 2020 तको किये जाने की उम्मीद है।
बीएसई में शुक्रवार के 485.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में जीई पावर का शेयर आज हल्की बढ़त के साथ 487.05 रुपये पर खुला है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 702.00 रुपये और निचला स्तर 450.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!