शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को हुआ 605.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 605.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को 453.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की आमदनी भी 3,365.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,775.4 करोड़ रुपये हो गयी। इस तरह सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही शुद्ध मुनाफे में 33.5% और आमदनी में 12.2% की बढ़त हुई है।
बीएसई में शुक्रवार के 771.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में अरबिंदो फार्मा का शेयर आज मजबूती के साथ 792.00 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद इसमें गिरावट आयी है, मगर यह हरे निशान पर ही कारोबार कर रहा है। करीब 9.55 बजे कंपनी का शेयर 4.45 रुपये या 0.58% की बढ़त के साथ 776.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!