शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अतुल ऑटो (Atul Auto) ने बाजार में उतारा नया वाहन

अतुल ऑटो (Atul Auto) ने एक नया तिपहिया वाहन बाजार में उतारा है।

कंपनी ने बिजली से चलने वाले इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (ग्रीन व्हीकल) को बाजार में उतारने के साथ ही अपने उत्पाद पोर्टफोलिया का विस्तार किया है। इस सकारात्मक खबर के बावजूद बाजार में भारी गिरावट के कारण कंपनी के शेयर में भारी गिरावट आयी है।
बीएसई में शुक्रवार के 466.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में अतुल ऑटो का शेयर आज गिरावट के साथ 459.00 रुपये पर खुला है और शुरुआती कारोबार से ही इसका रुख नीचे की तरफ रहा है। करीब 11.35 बजे कंपनी का शेयर 45.55 रुपये या 9.76% की कमजोरी के साथ 421.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!