शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडर्स लॉयड (Fedders Lloyd) को मिले 390 करोड़ रुपये के ठेके

फेडर्स लॉयड (Fedders Lloyd) को कुल 390 करोड़ रुपये के 2 ठेके मिले हैं।

इनमें से 296 करोड़ रुपये का एक ठेका स्वयं फेडर्स लॉयड को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर से दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत बिलासपुर और दुर्ग के विभिन्न जिलों में 33/11 केवी सबस्टेशनों के डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, परीक्षण और चालू करने के लिए मिला है। 96 करोड़ रुपये का दूसरा ठेका कंपनी को जीडीसीएल-एसआईएल-एफएलसीएल नाम के साझे उद्यम में रेल विकास निगम से उत्तर प्रदेश की उत्तर-पूर्वी रेलवे के वाराणसी विभाग में सामान्य बिजली के काम के लिए मिला है।
बीएसई में शुक्रवार के 74.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में फेडर्स लॉयड का शेयर आज हल्की बढ़त के साथ 77.50 रुपये पर खुला, मगर शुरुआती कारोबार से ही इसका रुख नीचे की तरफ रहा है। करीब 12.15 बजे कंपनी का शेयर 3.35 रुपये या 4.48% की कमजोरी के साथ 71.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख