शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) की सहायक कंपनी ने बाजार में उतारी नयी दवा

ल्युपिन (Lupin) की अमेरिका में स्थित सहायक कंपनी ल्युपिन फार्मास्यूटिकल्स ने बाजार में एक नयी दवा बाजार में उतारी है।

यूएसएफडीए से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने एमाबेल्ज टेबलेट्स (एस्ट्राडायल तथा नोर्थिनड्रोन एसेटेट टेबलेट्स युएसपी 0.5 एमजी / 0.1 एमजी तथा 1 एमजी / 0.5 एमजी) को बाजार में उतारा है। यह नयी गोलियाँ 0.5 एमजी / 0.1 एमजी तथा 1 एमजी / 0.5 एमजी मात्रा की एमनील फार्मास्युटिकल्स एक्टिवेल्ला टेबलेट्स (एस्ट्राडायल तथा नोर्थिनड्रोन एसेटेट टेबलेट्स युएसपी) का जेनेरिक संस्करण है।
बीएसई में शुक्रवार के 1,460.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में ल्युपिन का शेयर आज मजबूती के साथ 1,470.00 रुपये पर खुला, जो कि इसका उच्च स्तर भी रही है। दूसरी ओर आज कारोबार के दौरान 1,425.00 रुपये तक फिसला। करीब 2.35 बजे कंपनी का शेयर 9.20 रुपये या 0.63% की कमजोरी के साथ 1,450.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!