शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेलस्पन इंडिया (Welspun India) करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश

आज वेलस्पन इंडिया (Welspun India) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में निदेशक मंडल ने फ्लोरिंग सॉल्युशन्स (विश्वस्तरीय कार्पेट्स आदि के निर्माण) में 600 करोड़ रुपये का निवेश करने की मंजूरी दी। यह निवेश वित्त वर्ष 2017-18 और 2018-19 के 18 महीनों में किया जायेगा।
बीएसई में शुक्रवार के 64.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में वेलस्पन इंडिया का शेयर आज सपाट इसी स्तर पर खुला, जो कि इसका उच्च स्तर भी रही है। दूसरी ओर आज कारोबार के दौरान यह 58.80 रुपये तक फिसला। करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयर में 3.00 रुपये या 4.62% की कमजोरी के साथ 61.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!