शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने किया शेयरों का आवंटन

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने 1,02,800 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

बैंक इन शेयरों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत प्रति 2 रुपये के भाव पर आवंटित किया है। इसके साथ ही बैंक की चुकता शेयर पूँजी 4,78,16,60,676 रुपये से बढ़ कर 4,78,18,66,276 रुपये हो गयी है।
बीएसई में शुक्रवार के 498.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में ऐक्सिस बैंक का शेयर आज हल्की बढ़त के साथ 499.00 रुपये पर खुला और 503.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर आज कारोबार के दौरान यह 476.80 रुपये तक फिसला। आज कारोबार के अंत में ऐक्सिस बैंक का शेयर 19.25 रुपये या 3.86% की कमजोरी के साथ 479.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!