शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गेल (GAIL) के तिमाही लाभ में 179.84% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में गेल (GAIL) के तिमाही लाभ में 179.84% की बढ़त हुई है।

कंपनी का लाभ 330.42 करोड़ रुपये से बढ़ कर 924.65 करोड़ रुपये रहा। हालांकि इस बीच कंपनी की आमदनी 14,558.58 करोड़ रुपये से 14.99% घट कर 12,375.09 करो़ड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में गेल का शेयर मंगलवार के 435.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 444.95 रुपये पर खुला, जो इसका उच्च स्तर भी रहा है। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान आज कंपनी का शेयर 428.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 3.20 बजे गेल के शेयर में 7.95 रुपये या 1.82% की गिरावट के साथ 428.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!