शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी घटने के बावजूद बढ़ा इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) का लाभ

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) के लाभ में बढ़त हुई है।

कंपनी का तिमाही लाभ सालाना आधार पर 77.2 करोड़ रुपये से 21.5% बढ़ कर 93.8 करोड़ रुपये हो गया। मगर कंपनी की कुल आमदनी 449.4 करोड़ रुपये से 24.6% घट कर 338.9 करोड़ रुपये रह गयी। लाभ में हुई बढ़त से कंपनी का शेयर भी मजबूत हुआ है।
बीएसई में इंजीनियर्स इंडिया का शेयर बुधवार को 259.60 रुपये पर बंद होकर आज मजबूती के साथ 268.90 रुपये पर खुला। करीब 10 बजे 259.40 रुपये के निचले स्तर तक गिरने बाद यह संभला और 269.00 तक चढ़ा। करीब 12.45 बजे यह 6.10 रुपये या 2.35% की मजबूती के साथ 265.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!