शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

करियर प्वाइंट (Career Point) ने इस कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी

करियर प्वाइंट (Career Point) ने 1,68,000 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर खरीदे हैं।

कंपनी ने ज्ञान एडुवेंचर के ये शेयर 10 रुपये प्रति के भाव पर खरीदें हैं, जो इसकी 40% हिस्सेदारी के बराबर हैं। इस खरीदारी से ज्ञान एडुवेंचर, करियर प्वाइंट की सहायक कंपनी बन गयी है।
बीएसई में करियर प्वाइंट का शेयर गुरुवार के 106.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 107.00 रुपये पर खुला और 111.55 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.30 बजे करियर प्वाइंट के शेयर में 2.10 रुपये या 1.97% की बढ़त के साथ 108.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!