शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilisers) के तिमाही लाभ और आमदनी में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilisers) का लाभ और आमदनी घटा है।

कंपनी का तिमाही लाभ 28.31 करोड़ रुपये से घट कर 26.96 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 1,095.03 करोड़ रुपये से घट कर 938.21 करोड़ रुपये रह गयी। इस तरह सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही लाभ में 4.76% और आमदनी में 14.32% की कमी आयी है।
बीएसई में दीपक फर्टिलाइजर्स का शेयर शुक्रवार को 12.40 रुपये या 6.23% की भारी गिरावट के साथ 186.65 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 253.45 रुपये और निचला स्तर 128.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!