शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शारदा एनर्जी (Sarda Energy) के तिमाही लाभ में 250.27% की उछाल

वित्त वर्ष 2015-16 की तुलना में चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शारदा एनर्जी (Sarda Energy) के लाभ में 250.27% की बढ़त हुई है।

हालांकि इस बीच कंपनी की कुल आमदनी में 10.84% की गिरावट आयी है। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12.54 करोड़ रुपये रहा, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 3.58 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। कंपनी की कुल आय 253.96 करोड़ रुपये रही, जो गत वर्ष की समान अवधि में 261.13 करोड़ रुपये थी। लाभ में हुई शानदार बढ़त से शुक्रवार को कंपनी के शेयर में भी तेजी दिखी।
बीएसई में शारदा एनर्जी का शेयर शुक्रवार को 6.60 रुपये या 3.14% की बढ़त के साथ 217.05 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 296.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 75.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!