शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद गिरा जेबी केमिकल्स (JB Chemicals) का शेयर

जेबी केमिकल्स (JB Chemicals) ने तिमाही वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में जेबी केमिकल्स के मुनाफे और आमदनी में बढ़त हुई है। कंपनी का तिमाही लाभ 42.14 करोड़ रुपये से 7.23% की बढ़त के साथ 45.19 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इस अवधि में जेबी केमिकल्स की कुल आमदनी भी 291.01 करोड़ रुपये से 3.59% बढ़ कर 301.48 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में जेबी केमिकल्स का शेयर शुक्रवार के 346.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 350.00 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 351.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ने के बाद 323.70 रुपये तक फिसला। करीब 12.15 बजे यह 16.95 रुपये या 4.89% की कमजोरी के साथ 329.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!