शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा शोभा (Sobha) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में शोभा (Sobha) की आमदनी में बढ़त और मुनाफे में गिरावट आयी है।

कंपनी की कुल आमदनी 500 करोड़ रुपये से 8.2% बढ़ कर 541.1 करोड़ रुपये रही। मगर इस बीच शोभा का शुद्ध मुनाफा 38.8 करोड़ रुपये से 1% की मामूली गिरावट के बाद 38.4 करोड़ रुपये रह गया।
बीएसई में शोभा का शेयर सोमवार के 237.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 234.05 रुपये पर खुला है। लाल निशान पर ही कारोबार करते हुए करीब 10.40 बजे यह 10.70 रुपये या 4.50% की कमजोरी के साथ 227.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 346.00 रुपये और निचला स्तर 224.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!