शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) को मिला ठेका, शेयर मजबूत

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) को 3,675 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ईपीसी ठेका एनएलसी इंडिया से दो लिग्नाइट आधारित सीएफबीसी ताप विद्युत परियोजनाओं की स्थापना के लिए मिला है, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 250 मेगावाट होगी। इसके बाद कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में रिलायंस इन्फ्रा का शेयर सोमवार के 450.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 456.40 रुपये पर खुला है। बढ़त के साथ ही कारोबार करते हुए करीब 11.10 बजे रिलायंस इन्फ्रा का शेयर 5.15 रुपये या 1.14% की बढ़त के साथ 455.25 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 635.35 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 387.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!