शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ऐसे जुटायेगा 1,800 करोड़ रुपये

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने बीएसई को 1,800 करोड़ रुपये जुटाने की जानकारी दी है।

ऐक्सिस बैंक यह राशि 10 लाख रुपये प्रति वाले असुरक्षित, प्रतिदेय, अधिनस्थ, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके जुटायेगा। बैंक का निदेशक मंडल इस प्रस्ताव पर विचार करने के बाद डिबेंचर जारी करेगा।
आज ऐक्सिस बैंक के शेयर का रुख नीचे की ओर रहा है। बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर सोमवार के 465.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 469.90 रुपये पर खुला। करीब 9.50 बजे लाल निशान पर पहुँच कर इसमें लगातार गिरावट जारी रही है। करीब 12.35 बजे बैंक का शेयर 4.35 रुपये या 0.93% की कमजोरी के साथ 461.50 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में ऐक्सिस बैंक का शेयर 638.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 366.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!