शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स (Allcargo Logistics) की आमदनी घटी, मुनाफा बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स (Allcargo Logistics) की आमदनी घटने के बावजूद मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 60.3 करोड़ रुपये से 6.9% की बढ़त के साथ 64.4 करोड़ रुपये हो गया। मगर इस अवधि में कंपनी की कुल आमदनी 1,456.2 करोड़ रुपये से 3.2% घट कर 1,410.2 करोड़ रुपये रह गयी।
आज ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स का शेयर बढ़त के साथ खुला और पौने 10 बजे तक लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 10.30 बजे इसमें बढ़त आनी शुरू हुई और 162.00 रुपये के उच्च स्तर को छुआ। करीब 12.15 बजे कंपनी का शेयर 5.65 रुपये या 3.63% की मजबूती के साथ 161.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख