शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) को हुआ 106.93 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) को 106.93 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 91.92 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी भी 1,669.6 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 2,174.6 करोड़ रुपये हो गयी। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही मुनाफे में 16.3% और कुल आमदनी में 30.2% की बढ़त हुई है।
बीएसई में पीसी ज्वेलर का शेयर बुधवार के 364.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 361.00 रुपये पर खुला है। कंपनी का शेयर आज के काराबोर में 374.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 351.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब 1 बजे यह 3.80 रुपये या 1.04% की मजबूती के साथ 368.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!