शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलटी फूड्स (LT Foods) ने जापानी कंपनी से मिलाया हाथ

एलटी फूड्स (LT Foods) ने एक जापानी कंपनी कामेदा सेइका के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने कामेदा के साथ एक साझा उद्यम तैयार किया है, जिसके तहत भारत में चावल के स्नैक्स का उत्पादन तथा विपणन किया जायेगा। यह साझा उद्यम वित्त वर्ष 2017-18 में हरियाणा के सोनीपत में एक नये संयंत्र में स्नैक्स का उत्पादन शुरु करेगा। एलटी फूड्स वर्तमान समय में 65 से अधिक देशों में मौजूद है, जिससे वित्त वर्ष 2015-16 में इसका राजस्व 3,000 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में एलटी फूड्स का शेयर गुरुवार के 257.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 264.00 रुपये पर खुला और 267.15 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। हरे निशान पर कारोबार करते हुए करीब 12.30 बजे एलटी फूड्स का शेयर 4.90 रुपये या 1.91% की बढ़त के साथ 261.90 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 319.20 रुपये और निचला स्तर 180.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!