शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइसजेट (Spicejet) के तिमाही लाभ और आमदनी में हुई बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में स्पाइसजेट (Spicejet) के शुद्ध मुनाफे और कुल आमदनी में बढ़त हुई है।

कंपनी का मुनाफा 29.01 करोड़ रुपये से बढ़ कर 58.91 करोड़ रुपये और आमदनी 1,040.13 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,400.39 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 103.06% और आमदनी में 34.63% की बढ़त हुई है।
बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर गुरुवार के 64.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 65.40 रुपये पर खुला और 67.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में स्पाइसजेट का शेयर 0.95 रुपये या 1.48% की बढ़त के साथ 65.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!