शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) ने ऐसे जुटाये 500 करोड़ रुपये

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) ने 500 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने शुक्रवार को प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर 8.30% की कूपन दर वाले सुरक्षित, प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर के ये राशि जुटायी है। कंपनी द्वारा जारी किये गये ये डिबेंचर 23 नवंबर 2018 को परिपक्व हो जायेंगे।
बीएसई में शुक्रवार को इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर पूरे दिन मजबूती के साथ कारोबार करते हुए अंत में 24.60 रुपये या 3.64% की बढ़त के साथ 700.55 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 कारोबारी हफ्तों में कंपनी का शेयर 895.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 551.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!