शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) का शुद्ध मुनाफा 35.71% घटा

बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) ने 30 सितंबर 2016 को समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

इनके अनुसार कंपनी का शुद्ध मुनाफा 4.41 करोड़ रुपये रहा, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 6.86 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। हालांकि इस बीच कंपनी की कुल आय 61.61 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 53.20 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार सालाना आधार पर बालाजी टेलीफिल्म्स के तिमाही लाभ में 35.71% की गिरावट और कुल आमदनी में 15.80% की बढ़त हुई है।
बीएसई में शुक्रवार को बालाजी टेलीफिल्म्स का शेयर 1.25 रुपये या 1.51% की मजबूती के साथ 83.80 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 कारोबारी हफ्तों में कंपनी का शेयर 148.10 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 73.85 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!