शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने किया डिबेंचरों का आवंटन

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने बीएसई को डिबेंचरों का आवंटन करने की सूचना दी है।

कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये मूल कीमत के कुल 200 करोड़ रुपये के 2000 सुरक्षित, प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये हैं। इन 7.50% वाले डिबेंचरों की ऋणमुक्ति तिथि 25 नवंबर 2019 रखी गयी है।
बीएसई में शुक्रवार को बजाज फाइनेंस का शेयर 56.25 रुपये या 6.85% की मजबूती के साथ 877.70 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 कारोबारी हफ्तों में कंपनी का शेयर 1,180.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 535.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!