शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) बेचेगी पशु स्वास्थ्य विभाग

खबरों के अनुसार भारती की दूसरी सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी सिप्ला (Cipla) अपनी पशु स्वास्थ्य इकाई बेचने के लिए वार्ता कर रही है।

कंपनी ने अपनी इकाई सिप्ला वेट को सशक्त खरीदारों को बेचने के लिए वैश्विक निवेश बैंक रोथशिल्ड को नियुक्त किया है। इस बिकवाली सौदे के लिए कंपनी ने अभी किसी राशि की घोषणा नहीं की है।
बीएसई में सिप्ला का शेयर शुक्रवार के 563.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 570.00 पर खुला है। करीब 10.35 बजे कंपनी का शेयर 10.65 रुपये या 1.89% की बढ़त के साथ 574.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!