शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

खराब तिमाही नतीजों से गिरा सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) का शेयर

सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

कंपनी का तिमाही लाभ पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले 27.79 करोड़ रुपये से घट कर 18.52 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह कंपनी की कुल आमदनी भी 745.91 करोड़ रुपये से घट कर 615.63 करोड़ रुपये रह गयी। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही लाभ में 33.35% और आमदनी में 17.46% की गिरावट आयी है।
बीएसई में सद्भाव इंजीनियरिंग का शेयर शुक्रवार के 275.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 277.00 पर खुला। लाल रेखा के आस-पास कारोबार करते हुए करीब 2 बजे यह 261.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयर में 7.30 रुपये या 2.65% की कमजोरी के साथ 268.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!