शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑयल इंडिया (Oil India) को हुआ 580.27 करोड़ रुपये का लाभ

ऑयल इंडिया (Oil India) ने 30 सितंबर 2016 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 580.27 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 705.67 करोड़ रुपये था। इस बीच ऑयल इंडिया की कुल आय पिछले साल की समान तिमाही के 2531.42 करोड़ रुपये के मुकाबले 2331.38 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही लाभ में 17.77% और आमदनी में 7.90% की गिरावट आयी है।
बीएसई में ऑयल इंडिया का शेयर शुक्रवार के 436.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 437.00 पर खुला। मजबूती के साथ कारोबार करते हुए करीब पौने 3 इसमें गिरावट शुरू हुई। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर में 9.10 रुपये या 2.08% की कमजोरी के साथ 427.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!