शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैटको फार्मा (Natco Pharma) को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

नैटको फार्मा (Natco Pharma) को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को 50 एमजी, 150 एमजी तथा 250 एमजी मात्रा की आर्मोडाफिनिल गोलियों के जेनेरिक संस्करण के लिए अंतिम मंजूरी प्राप्त हुई है। नैटको और उसकी मार्केटिंग सहयोगी ब्रेकेनरिज फार्मास्युटिकल की योजना इस उत्पाद को अमेरिकी बाजार में जल्द ही उतारने की है।
बीएसई में नैटको फार्मा का शेयर सोमवार के 612.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 625.00 रुपये पर खुला और 626.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है। करीब 1.15 बजे कंपनी के शेयर में 0.15 रुपये या 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 611.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!