शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडिया सीमेंट्स (India Cements) को प्रतिस्पर्धा अपीलीय न्यायाधिकरण से मिली राहत

इंडिया सीमेंट्स (India Cements) को एक जुर्माना भरने के मामले में प्रतिस्पर्धा अपीलीय न्यायाधिकरण से राहत मिल गयी है।

कंपनी पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने गुटबंदी के चलते 187.48 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। इस जुर्माने के खिलाफ कंपनी ने प्रतिस्पर्धा अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील की थी, जिसने इस जुर्माने को स्थगित कर दिया है।
बीएसई में इंडिया सीमेंट्स का शेयर सोमवार के 117.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 118.00 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 121.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और इसके बाद इसमें लगातार गिरावट जारी। करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयर में 0.95 रुपये या 0.81% की गिरावट के साथ 116.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!