शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा पावर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टोरेंट फार्मा, ल्युपिन और एचसीसी

खबरों के कारण जो शेयर बुधवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें टाटा पावर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टोरेंट फार्मा, ल्युपिन और एचसीसी शामिल हैं।

टाटा पावर : कंपनी का तिमाही लाभ 336.2 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में इसे 95.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
नेशनल फर्टिलाइजर्स : नेशनल फर्टिलाइजर्स का तिमाही लाभ 10.7% घट कर 46.5 करोड़ रुपये रह गया।
टोरेंट फार्मा : कंपनी को एम्लोडिपाइन और ऑल्मेसर्टन मेडोक्सोमिल गोलियों के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिल गयी है।
ल्युपिन : ल्युपिन को जेनेरिक न्युविजिल गोलियों के लिए एफडीए की मंजूरी मिली है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया : बैंक ने एमसीएलआर में संशोधन किया है।
एरोज इंटरनेशनल : कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 2 दिसंबर को होगी जिसमें एनसीडी जारी करने पर विचार किया जायेगा।
शारदा एनर्जी : शारदा एनर्जी ने लौह अयस्क खदान में संचालन बहाल कर दिया है।
स्टेट बैंक ऑफ बिकानेर ऐंड जयपुर : बैंक ने एमसीएलआर में संशोधन किया है।
यूको बैंक : बैंक ने 7.17 करोड़ शेयर आवंटित किये हैं।
एचसीसी : 2 दिसंबर को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होगी जिसमें उधारदाताओं को तरजीही आधार पर इक्विटी और ओसीडी जारी करने विचार किया जायेगा। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!