शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने किया एमसीएलआर में संशोधन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने एमसीएलआर में बदलाव किया है।

बैंक ने रात भर के लिए एमसीएलआर 8.65% कर दी है, जो 1 दिसंबर से प्रभाव में आयेगी। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद स्टेट बैंक में जमा राशि में भारी मात्रा में बढ़त हुई है, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर का रुख ऊपर की तरफ है। बैंक का शेयर मंगलवार के 252.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 254.40 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 2.45 रुपये या 0.97% की बढ़त के साथ 255.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!