शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने किये डिबेंचर आवंटित

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने बीएसई को डिबेंचर आवंटित करने की जानकारी दी है।

बाजाज फाइनेंस ने आज प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये मूल कीमत के 2,750 सुरक्षित, प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये हैं। डिबेंचरों के इस आवंटन से कंपनी ने कुल 275 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
बीएसई में बजाज फाइनेंस का शेयर बुधवार के 919.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 930.00 रुपये पर खुला, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा। दूसरी ओर इसका निचला स्तर 910.25 रुपये रहा। कारोबार के अंत में यह 5.25 रुपये या 0.57% की कमजोरी के साथ 914.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!