शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री घटी

नवंबर 2015 के मुकाबले नवंबर 2016 में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री में 13% की गिरावट आयी है।

कंपनी ने नवंबर 2015 में कुल 3,09,673 इकाई वाहनों की बिक्री की थी, जो नवंबर 2016 में घट कर 2,69,948 इकाई रह गयी। कंपनी की मोटरसाइकिल की घरेलू बिक्री में 8%, निर्यात में 13% और घरेलू बाजार में ही कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 25% की कमी आयी है।
बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर गुरुवार के 2,685.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 2,666.70 रुपये पर खुला है। करीब 10.10 बजे कंपनी का शेयर 2.95 रुपये या 0.11% की मामूली कमजोरी के साथ 2,682.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!