शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने ऐसे जुटाये 1,000 करोड़ रुपये

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने 1,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

बैंक ने यह राशि 8.5% की ब्याज दर वाले बॉन्ड आवंटित करके जुटायी है। बैंक द्वारा आवंटित किये गये ये बॉन्ड असुरक्षित और सर्वकालिक हैं।
बीएसई में शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर ने कमजोर शुरुआत की और करीब 1.15 बजे इसमें एक तेज उछाल आयी। मगर कारोबार के अंत में 0.60 रुपये या 0.37% की कमजोरी के साथ 161.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 179.30 रुपये और निचला स्तर 109.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!