शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने किया डिबेंचरों का आवंटन

शुक्रवार को बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) की डिबेंचर आवंटन समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में समिति ने प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर 1,050 असुरक्षित, प्रतिदेय, अधीनस्थ, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का आवंटन कने का निर्णय किया गया। इन डिबेंचरों के आवंटन से कंपनी ने 105 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
बीएसई में शुक्रवार को बजाज फाइनेंस के शेयर ने हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर पहुँच कर यह अंत तक वहीं रहा। कारोबार के अंत में यह 29.20 रुपये या 3.19% की कमजोरी के साथ 884.95 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,180.00 रुपये और निचला स्तर 535.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!