शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने की एमसीएलआर में कटौती

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने बीएसई को एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की कटौती की जानकारी दी है।

बैंक ने रात भर के लिए 8.90%, एक महीने के लिए 8.95% और तीन महीनों के लिए 9.05% एमसीएलआर कर दी है। इसके अलावा बैंक की एमसीएलआर 6 महीनों के लिए 9.10% और एक साल की अवधि के लिए 9.15%, तीन साल की अवधि के लिए 9.30% और पाँच साल की अवधि के लिए 9.45% होगी। बैंक की ये नयी दरें 1 दिसंबर से प्रभाव में आ चुकी हैं।
बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर शुक्रवार के 133.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 134.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे यह 0.55 रुपये या 0.41% की हल्की बढ़त के साथ 134.50 रुपये पर है। इसका पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर 164.30 रुपये और निचला स्तर 69.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!