शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) ने की नये रेडियो स्टेशन की शुरुआत

एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) ने आज से अपने नये रेडियो स्टेशन से प्रसारण शुरू कर दिया है।

कंपनी का यह दूसरा चैनल - 104.2 एफएम रेडियो स्टेशन पुणे में स्थित है, जिसे कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में आयोजित फेज 3 ऑक्शनों के तहत अधिग्रहित किया था। इस चैनल को ''मिर्ची लव'' से ब्रांडेड किया गया है।
बीएसई में एंटरटेनमेंट नेटवर्क का शेयर शुक्रवार के 712.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 740.00 रुपये पर खुला और 742.45 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँचा। दूसरी ओर इसका आज इसका निचला स्तर 690.00 रुपये रहा है। करीब 12.20 बजे यह 10.90 रुपये या 1.53% की कमजोरी के साथ 702.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!