शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीई पावर (GE Power) को हुआ 97.1 करोड़ रुपये का घाटा

जीई पावर (GE Power) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 97.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 48 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस बीच जीई पावर की कुल आमदनी में 544 करोड़ रुपये से 8.8% घट कर 97.1 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में जीई पावर का शेयर शुक्रवार के 473.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 468.00 रुपये पर खुला। करीब 2.05 बजे तक लाल निशान पर रहने के बाद इसमें बढ़त आनी शुरू हुई और यह 489.00 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँचा। दूसरी ओर इसका आज इसका निचला स्तर 465.35 रुपये रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 5.25 रुपये या 1.11% की बढ़त के साथ 478.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!