शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईनॉक्स विंड (Inox Wind) को मिला ठेका, शेयर मजबूत

आईनॉक्स विंड (Inox Wind) को 50 मेगावाट विंड पावर परियोजना के लिए ठेका मिला है।

कंपनी को यह एसजेवीएन ने दिया है, जिसके तहत आईनॉक्स को 113 मी. रोटर व्यास टर्बाइन की 25 इकाइयों की गुजरात में आपूर्ति करनी है। इसकी शुरुआत नवंबर 2017 में की जायेगी।
बीएसई में आईनॉक्स विंड का शेयर मंगलवार के 198.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 215.00 रुपये पर खुला, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 1.20 बजे कंपनी का शेयर 5.30 रुपये या 2.67% की मजबूती के साथ 203.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख