शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : क्रॉम्पटन ग्रीव्स, केनरा बैंक, जेट एयरवेज, इंडसइंड बैंक और पीएनसी इन्फ्रा

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें क्रॉम्पटन ग्रीव्स, केनरा बैंक, जेट एयरवेज, इंडसइंड बैंक और पीएनसी इन्फ्रा शामिल हैं।

क्रॉम्पटन ग्रीव्स : कंपनी का तिमाही लाभ 10.7 करोड़ रुपये के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 10.4 करोड़ रुपये रहा।
प्रेस्टीज एस्टेट्स : कंपनी के तिमाही लाभ में 58.3% और आमदनी में 29.3% की गिरावट आयी है।
पीएनसी इन्फ्रा : पीएनसी इन्फ्रा के तिमाही लाभ में 18.8% की बढ़त और आमदनी में 24.6% की गिरावट आयी है।
सत्कार फिनलीज : कंपनी शेयरों को 1:10 के अनुपात में विभाजित करेगी।
इंडसइंड बैंक : बैंक ने 1,500 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करने को मंजूरी दी है।
फिनिक्स मिल्स : कंपनी के2ए हॉस्पिटेलिटी की अलायंस स्पेसेज में 20.01% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
केनरा बैंक : केनरा बैंक ने एमसीएलआर में संशोधन किया है।
गुजरात अंबुजा : कंपनी का निदेशक मंडल 13 दिसंबर को शेयरों की वापस खरीद पर विचार करेगा।
जेट एयरवेज : कंपनी अपने विस्तार के लिए 30 करोड़ डॉलर जुटायेगी।
जेके पेपर : कंपनी ने 74 लाख शेयर इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!