शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैक्स वेंचर्स (Max Ventures) की सहायक कंपनी ने किया शेयरों का अधिग्रहण

मैक्स वेंचर्स (Max Ventures) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी मैक्स आई ने 2,69,955 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया है।

कंपनी ने 8 दिसंबर 2016 को एफएसएन ई-कोमर्स वेंचर्स के 10 रुपये मूल कीमत के शेयर खरीदे, जो इसकी 1.99% इक्विटी पूँजी हैं। एफएसएन भारत में ग्राहकों को ई-कॉमर्स प्लेटफोर्म "नायका.कॉम'' (Nykaa.com) के माध्यम से कॉस्मेटिक, व्यक्तिगत और होम ऐक्सेसरीज उत्पादों की बिक्री के कारोबार में सक्रिय है।
बीएसई में मैक्स वेंचर्स का शेयर गुरुवार के 58.95 रुपये पर बंद होकर आज मामूली बढ़त के साथ 59.90 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान पर पहुँच कर इसने वापस ऊपर चढ़ना शुरू किया। करीब 11.20 बजे कंपनी का शेयर 1.10 रुपये या 1.87% की बढ़त के साथ 60.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!