शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) करेगी अपने संयंत्र बंद

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) दिसंबर 2016 में अपने कुछ मोटर वाहन और ट्रैक्टर संयंत्रों को बंद करेगी।

कंपनी "नो प्रोडक्शन डेज" के तहत अपने माल का अनुकूलन करने के लिए इन संयंत्रों को कुछ दिन के लिए बंद रखेगी। कंपनी का कहना है कि इस फैसले से उत्पादन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर गुरुवार के 1,206.35 रुपये पर बंद होकर आज हल्की बढ़त के साथ 1,212.00 रुपये पर खुला। करीब 11 बजे तक हरे निशान पर रहने के बाद इसका रुख नीचे की ओर हो गया और इसमें तेज गिरावट आयी। करीब 12.40 बजे कंपनी का शेयर 11.20 रुपये या 0.93% की मामूली गिरावट के साथ 1,195.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!