शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

यस बैंक (Yes Bank) ने शुक्रवार को इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

बैंक ने विभिन्न कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत 10 रुपये प्रति के 1,87,120 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया। इसका साथ ही बैंक की कुल चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 4,22,93,25,380 रुपये हो गयी है।
शुक्रवार को बीएसई में यस बैंक का शेयर कारोबार के अंत में 5.55 रुपये या 0.46% की बढ़त के साथ 1,218.65 रुपये पर बंद हुआ। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 1,450.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है, जबकि 632.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!