शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने किया शेयरों का अधिग्रहण

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने 73,28,334 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया है।

बैंक ने आईएफसीआई से असेट्स केयर ऐंड रिकंस्ट्रक्शन लिमिटेड के इन शेयरों को खरीदा है, जो इसकी 13.67% हिस्सेदारी है। ऐक्सिक बैंक ने ये शेयर 31 रुपय प्रति के भाव पर कुल 22.72 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।
शुक्रवार को ऐक्सिस बैंक के शेयर में बढ़त का रुख रहा। बीएसई में बैंक का शेयर कारोबार के अंत में 6.80 रुपये या 1.51% की बढ़त के साथ 456.30 रुपये पर बंद हुआ। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 638.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है, जबकि 366.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!