शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियन होटल्स ईस्ट (Asian Hotels East) के लाभ में 51% की गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में एशियन होटल्स ईस्ट (Asian Hotels East) के लाभ में 51% की गिरावट आयी है।

कंपनी का लाभ सालाना आधार पर 7 करोड़ रुपये से घट कर 3.52 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि इस दौरान कंपनी की आमदनी 20.64 करोड़ रुपये से बढ़ कर 23.32 करोड़ रुपये हो गयी।
शुक्रवार को बीएसई में एशियन होटल्स का शेयर कारोबार के अंत में 7.40 रुपये या 3.94% की मजबूती के साथ 195.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 237.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है, जबकि 120.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!