शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात इंडस्ट्रीज (Gujarat Industries) के तिमाही मुनाफे में 58.31% की बढ़त

गुजरात इंडस्ट्रीज (Gujarat Industries) ने 30 सितंबर 2016 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 57.04 करोड़ रुपये रहा, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 36.03 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इस अवधि में कंपनी की कुल आय 315.04 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 305.35 करोड़ रुपये थी। कंपनी के लाभ में 58.31% और आमदनी में 3.17% की बढ़त हुई है।
शुक्रवार को बीएसई में गुजरात इंडस्ट्रीज का शेयर कारोबार के अंत में 0.95 रुपये या 0.93% की मजबूती के साथ 101.10 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 110.05 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है, जबकि 74.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!