शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमईपी इन्फ्रा (MEP Infra) को हुआ इस बार लाभ

एमईपी इन्फ्रा (MEP Infra) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 62.4 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

इसके मुकाबले कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 11.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस बीच कंपनी कुल आमदनी 447.7 करोड़ रुपये की तुलना में 447.4 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में एमईपी इन्फ्रा का शेयर सोमवार के 36.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 38.00 रुपये पर खुला। मजबूती के साथ कारोबार करते हुए आखरी समय में कंपनी के शेयर में 2.35 रुपये या 6.52% की मजबूती के साथ 38.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!