शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : कोल इंडिया, जिंदल स्टील, एनटीपीसी, गुजरात अंबुजा और प्रिज्म सीमेंट

खबरों के कारण बुधवार को जिन शेयरों पर नजर रहेगी उनमें कोल इंडिया, जिंदल स्टील, एनटीपीसी, गुजरात अंबुजा और प्रिज्म सीमेंट शामिल हैं।

कोल इंडिया : कंपनी का तिमाही लाभ 77.4% घट कर 600.4 करोड़ रुपये रहा।
प्रिज्म सीमेंट : कंपनी का तिमाही घाटा 37.4 करोड़ रुपये से घट कर 21.3 करोड़ रुपये रहा।
केएसके एनर्जी : केएसके एनर्जी का तिमाही घाटा 144.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 291.1 करोड़ रुपये रहा।
कावेरी सीड : पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हुए 42.5 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले इस बार कंपनी को 7 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
आलोक इंडस्ट्रीज : आलोक इंडस्ट्रीज का तिमाही घाटा 262.6 करोड़ रुपये से दोगुना 527.7 करोड़ रुपये हो गया।
जिंदल स्टील : तमनार कॉमेंस कमर्शियल में बिजली संयंत्र की चौथी इकाई में 12 दिसंबर से संचालन शुरू होगा।
एशियन ऑयलफील्ड : कंपनी को 63.75 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
बजाज इलेक्ट्रिकल्स : कंपनी ने यूके आधारित कंपनी गूई के साथ समझौता किया है।
गुजरात अंबुजा : कंपनी ने प्रति शेयर 95 रुपये पर 225 करोड़ रुपये के शेयरों को वापस खरीदने की मंजूरी दे दी।
एनटीपीसी : कंपनी डिबेंचरों से 3925 करोड़ रुपये जुटायेगी। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!