शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो एनटीपीसी (NTPC) ऐसे जुटायेगी 3,925 करोड़ रुपये

एनटीपीसी (NTPC) ने बीएसई को अपने 3,925 करोड़ रुपये जुटाने के निर्णय की जानकारी दी है।

कंपनी सुरक्षित, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी करके यह राशि जुटायेगी। इन डिबेंचरों की परिपक्वता 15 वर्ष और कूपन दर 7.37% है।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर मंगलवार के 164.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला है। 166.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ने के साथ ही यह 164.40 रुपये तक फिसला। करीब 1.25 बजे कंपनी का शेयर 0.20 रुपये या 0.12% की मामूली बढ़त के साथ 165.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!